नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Delhi News: नई दिल्ली, व.सं.। पूर्वी दिल्ली की डीडीए मार्केट की सीवर लाइन को व्यापारियों ने दिल्ली जल बोर्ड को सौंपने की मांग की है। सविता विहार, ऋषभ विहार, कड़कड़डूमा डिस्ट्रिक्ट सेंटर, सी ब्लॉक योजना विहार, ए ब्लॉक सूरजमल विहार और सैनी एनक्लेव में डीडीए मार्केट, कन्वीनियंस शॉपिंग सेंटर और लोकल शॉपिंग सेंटर की सीवर लाइन को जल बोर्ड को सौंपने के लिए संयुक्त व्यापार मंडल ने विभाग और प्रशासन से मांग की है। फेडरेशन ऑफ डीडीए मार्केट्स-संयुक्त व्यापार मंडल के संयुक्त सचिव ऋषभ जैन ने कहा कि इन बाजारों की सीवर लाइन को दिल्ली जल बोर्ड को सौंपा जाए। बाजारों में डीडीए के पूर्वी दिल्ली के मुख्य अभियंता और डीजेबी के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के आधार पर मौजूदा सीवर लाइनों की कमी का मूल्यांकन कर मरम्मत...