नई दिल्ली, जुलाई 5 -- Delhi News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को विकसित भारत-जी-राम-जी योजना के तहत सभी राज्यों को 25,863 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि अब तक इस योजना को लेकर कोई शिकायत सामने नहीं आई है। यह इस बात का प्रमाण है कि मनरेगा से विकसित भारत जी-राम-जी में बदलाव सहज और प्रभावी ढंग से हुआ है। वीबी जी राम जी योजना एक जुलाई 2026 से लागू हुई है। यह कानून संसद के शीतकालीन सत्र 2025 में पारित किया गया था। इसके तहत सौ दिन के रोजगार की गारंटी बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। यह भी पढ़ें- वीबी जीराम जी में बिहार को मिले 1663 करोड़ नए प्रावधानों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में हर परिवार को साल में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी।कानून के तहत काम मांगने वाले श्रमिकों को निर...