नई दिल्ली, अगस्त 5 -- Delhi News: नई दिल्ली। अकासा एयर के सीईओ विनय दुबे ने कहा है कि अगर सरकार हवाई अड्डा परिचालकों को एयरलाइन कंपनियों के स्वामित्व की अनुमति देने के प्रस्ताव पर विचार करती है तो कंपनी इसका समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि भारत के विमानन क्षेत्र में और प्रतिस्पर्धा की जरूरत है। यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है, जिनमें कहा गया है कि सरकार हवाई अड्डा परिचालकों को विमानन कंपनियां रखने की अनुमति देने पर विचार कर रही है। इससे पहले इंडिगो के सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राहुल भाटिया ने कहा था कि ऐसा कदम 'हितों का बड़ा टकराव' होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...