नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- Delhi News: नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने विमानन क्षेत्र में कारोबार और निर्माण गतिविधियों को आसान बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को लेकर 15 दिन के अंदर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अधिकारियों के साथ एनओसी से जुड़ी प्रक्रिया की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को इसे सरल, पारदर्शी, ऑटोमेटेड और समयबद्ध बनाने का निर्देश दिया। मंत्री कहा कि एनओसी लेने की प्रक्रिया में लोगों, सोसायटी, बिल्डरों और उद्योगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसमें मैनुअल प्रक्रिया को कम से कम रखा जाए और आवेदन से मंजूरी तक की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जाए। साथ ही कहा कि विमानन सुरक्षा से जुड़े नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मंत्...