नई दिल्ली, अगस्त 27 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता रक्षाबंधन के अवसर पर दिल्ली में विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और एनडीएमसी उपाध्यक्ष के साथ पर्व मनाया। दिल्ली विधानसभा में आयोजित समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की कलाई पर राखी बांधी। गुप्ता ने कहा कि राखी का धागा लोकतांत्रिक संस्थाओं और भावी पीढ़ी के बीच बंधनकारी संकल्प है, जो मजबूत, जागरूक और जिम्मेदार भारत के निर्माण का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उच्च नैतिक मूल्यों के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Delhi News: मुख्यमंत्री ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन का पर्वकार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को 1912 में निर्मित विधानसभा भवन के इतिह...