Delhi News: वाल्मीकि समुदाय को गरिमा और समानता से वंचित नहीं किया जा सकता: विजेंद्र गुप्ता
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि देश की नैतिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वाल्मीकि समुदाय को गरिमा, समानता और सम्मान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समुदाय के साथ ऐतिहासिक भेदभाव और उपेक्षा की पीड़ा आज भी पीढ़ियों की स्मृतियों में जीवित है। रोशनारा रोड स्थित पारिक भवन में मंगलवार को आयोजित स्वच्छता कर्मचारी सम्मान एवं दीपावली मंगल मिलन समारोह में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के रामायण और भारतीय सांस्कृतिक विरासत में योगदान को याद करते हुए समुदाय को उचित सम्मान देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.