Delhi News: लेह हवाई अड्डे पर मादक पदार्थ के साथ यात्री पकड़ा
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Delhi News: एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने शुक्रवार को लेह हवाई अड्डे पर एक एयर यात्री के जरिए लाई जा रही नशीले पदार्थों की खेप का पता लगाया। उन्होंने लगभग 3.5 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार, हवाई अड्डे पर चलाए गए एक अभियान के दौरान लद्दाख के डिस्कित निवासी मोहम्मद हुसैन के पास से यह पदार्थ बरामद हुआ। उसे हवाई अड्डे पर ही हिरासत में ले लिया गया। इस मामले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि यह खेप कहां से आई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.