नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- Delhi News: नई दिल्ली। श्याम नगर में लूट की वारदात के बाद तिलक नगर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर महज 10 दिन में चार्जशीट दाखिल कर दी। इसके बाद पुलिस के लगातार कोर्ट फॉलोअप और अभियोजन पक्ष की पैरवी से मामले का ट्रायल भी तेजी से पूरा हुआ। घटना के करीब चार महीने बाद तीन अक्तूबर को तीस हजारी कोर्ट ने दोनों आरोपियों प्रदीप उर्फ अंकित उर्फ चूहा और मोहम्मद सुलेमान को दोषी करार दिया। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 29 मई की रात करीब नौ बजे बी-ब्लॉक, श्याम नगर में कुशल बैरवा से बदमाशों ने मोबाइल फोन और पर्स लूट लिया था। यह भी पढ़ें- लूट के 10 दिन में चार्जशीट, चार महीने में दोनों बदमाश दोषी करार पर्स में चार हजार रुपये, एटीएम कार्ड, पहचान संबंधी दस्तावेज समेत अन्य सामान था। सूचना पर तिलक नगर थाने ...