नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Delhi News: पंजाब के लुधियाना जिले में बुधवार को दो नकाबपोश लोग एक सिख धार्मिक स्थल में घुस गए। उन्होंने वहां के मुख्य सेवादार के कमरे पर कई राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि यह घटना तड़के करीब तीन बजे राजोआना कलां गांव के गुरुद्वारा मंजी साहिब में हुई। मुख्य सेवादार बलदेव सिंह बाल-बाल बच गए। जिस समय गोलियां चलाई गईं, उस वक्त वे बाथरूम में नहा रहे थे। इससे 24 घंटे पहले जगराओं के पास गागरा गांव के गुरुद्वारा श्री गोपालसर साहिब में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी।

घटना के समय बाथरूम में थे मुख्य सेवादार पुलिस के अनुसार, सिंह ने अपने बयान में बताया कि नहाने जाने से पहले उन्होंने धार्मिक स्थल का मुख्य गेट खोल दिया था। अचानक उन्हें अपने कमरे के अंदर कई गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। खतरा भांपते हुए उन्होंने बाथरूम का दर...