Delhi News: लिफ्ट में एक घंटे तक फंसे रहे पूर्व सांसद के परिजन
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Delhi News: नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। वसंत विहार स्थित पुराने झारखंड भवन में 29 सितंबर की रात पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के छह सदस्य लिफ्ट में फंस गए। करीब एक घंटे से अधिक समय तक लिफ्ट में फंसे रहने के दौरान परिवार के कई सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। बाद में सभी को बाहर निकालकर वसंत विहार स्थित अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल एक सदस्य के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी है, जबकि बाकी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। गुरुवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। झारखंड के पलामू लोकसभा सीट के पूर्व सांसद घूरन राम परिवार के साथ झारखंड भवन में ठहरे हुए थे। 29 सितंबर की रात परिवार के छह सदस्य लिफ्ट नंबर-2 से नीचे जा रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट रुक गई और सभी अंदर फंस गए। परिजनों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.