नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने लाल किला मैदान में आयोजित लव-कुश रामलीला समिति के विजयादशमी समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और सांसद प्रवीण खंडेलवाल के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि रावण दहन हमें अपने भीतर की बुराइयों पर विजय पाने और भगवान श्रीराम के विनम्रता, समावेशिता तथा निस्वार्थ कर्तव्य जैसे आदर्शों को अपनाने की याद दिलाता है।उन्होंने विजयादशमी के अवसर पर दिल्ली को स्वच्छ, सुरक्षित और अधिक संवेदनशील शहर बनाने के लिए सामूहिक संकल्प दोहराने की अपील की। उपराज्यपाल ने लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Delhi News: द्वारका में राष्ट्रपति ने सांकेतिक तीर चलाक...