नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राउज एवेन्यू अदालत ने शनिवार को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और छह अन्य लोगों के खिलाफ कथित आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में औपचारिक रूप से आरोप तय करने के फैसले को 30 अक्तूबर तक स्थगित कर दिया। विशेष न्यायाधीश प्रशांत कुमार की अदालत में शनिवार को लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत सभी आरोपी पेश हुए। अदालत ने औपचारिक रूप से आरोप तय करने के निर्णय को अगली सुनवाई तक स्थगित कर दिया। इससे पूर्व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आरोपी बनाए गए 16 लोगों में से सात लोगों को अदालत ने 10 सितंबर को आरोपों से मुक्त कर दिया था।पिछले यह भी पढ़ें- IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू, राबड़ी, तेजस्वी हाजिर हुए; राउज एवेन्यू क...