नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Delhi News: जयपुर। जयपुर स्थित मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विशेषज्ञों ने लहसुन के छिलकों से बिजली बनाने की तकनीक बनाई है। इसमें लहसुन के पिसे छिलकों और प्लास्टिक की शीट के बीच घर्षण से बिजली पैदा होती है। परीक्षण में एक परत से करीब 210 वोल्ट और दो परतों से 400 वोल्ट तक वोल्टेज मिला। हालांकि, इसमें करंट बहुत कम होता है। विशेषज्ञों ने इससे दरवाजे का सिक्योरिटी सेंसर चलाकर दिखाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...