नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Delhi News: लद्दाख के ऊंचे पहाड़ी इलाके में स्थित 'शांग-मठ' ट्रेकिंग रूट पर लापता हुए चार ट्रेकर्स को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के एक संयुक्त अभियान के जरिए ढूंढ़ निकाला गया। सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान के अनुसार, 23-24 अक्तूबर की रात को एसडीआरएफ को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि इस रूट पर चार ट्रेकर्स लापता हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि रात 12:30 बजे तुरंत एक 'क्विक रिस्पॉन्स टीम' को रवाना किया गया। इसके बाद, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने मिलकर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।पुलिस ने बताया कि दोनों टीमों के तालमेल की बदौलत 24 अक्तूबर को चारों ट्रेकर्स को ढूंढ़ लिया गया और सुरक्षित बचा लिया गया। बयान में कहा गय...