नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके के लक्ष्मी पार्क में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 32 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि वारदात को उसके पति ने ही अंजाम दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दंपति में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी दौरान पति ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। महिला की पहचान 32 वर्षीय रूबी के रूप में हुई है। मामले की जांच में जुटी पुलिस उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वारदात बुधवार रात लक्ष्मी पार्क स्थित महिला के आवास पर हुई। घर में दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने रूबी पर चाकू से...