Delhi News: लक्ष्मी नगर के इंस्टीट्यूट में भीषण आग, फर्नीचर और जरूरी रिकॉर्ड जलकर खाक
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- Delhi News: नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में गुरुवार तड़के एक इंस्टीट्यूट के दफ्तर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमारत की पहली मंजिल पर लगी थी, जिसने देखते ही देखते दफ्तर के फर्नीचर, एसी और जरूरी दस्तावेजों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि घटना सुबह जल्दी हुई जब दफ्तर बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग के अनुसार, कंट्रोल रूम को गुरुवार सुबह करीब 5.50 बजे मंगल बाजार रोड स्थित महाराजा बैंक्वेट हॉल के पास मकान संख्या 93/बी-26 स्थित एक इंस्टीट्यूट में आग लगने की सूचना मिली। करीब 25 मिनट के भीतर सुबह 6.15 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसके बाद कूलिंग ऑपरेशन चलाया गया और सुबह 7.20 बजे आग के पूरी तरह बुझने की पुष्टि की। शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.