Delhi News: रेस लगा रही कार ने ऑटो को टक्कर मारी, चालक की मौत
नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में शनिवार सुबह रेस लगा रही कार ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर कार छोड़कर अपने दोस्तों की दूसरी कार में बैठकर भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 7:15 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पुलिस को ऑटो और सफेद रंग की आई-20 कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद कार का अगला बंपर, इंजन का हिस्सा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.