Delhi News: रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 95.81 प्रति डॉलर पर
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Delhi News: मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक स्तर पर जोखिम लेने की धारणा में सुधार के बीच अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को 15 पैसे मजबूत होकर 95.81 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत की उम्मीद से भी धारणा बेहतर हुई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत की उम्मीद से रुपया मजबूत हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और अमेरिकी बॉण्ड पर प्रतिफल में नरमी ने भी रुपये को समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.86 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह मजबूत होकर 95.72 प्रति डॉलर के दिन के उच्च स्तर तक पहुंच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.