Delhi News: रिहायशी मकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- Delhi News: नई दिल्ली। संगम विहार इलाके में बुधवार सुबह एक बहुमंजिला रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। जांच में पता चला कि आग पहली मंजिल पर रखे घरेलू सामान में लगी थी। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अनुसार, सुबह करीब 08:01 बजे संगम विहार स्थित आस्था मंदिर के पास, मकान संख्या- 1799 (29/1) में आग लगने की सूचना मिली। टीम मौके पर पांच वाहनों के साथ पहुंची। इस दौरान मकान की पहली मंजिल से धुएं उठते देख लोग अपने घरों की छतों और बालकनी में जमा हो गए थे। दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए अग्निशमन शुरू किया और आग को ऊपरी मंजिलों व आस-पास के मकानों में फैलने से रोक लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.