नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने दशहरे पर रावण के साथ-साथ भ्रष्टाचार, अन्याय और मिलावटखोरी के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया। इस दौरान दवाइयों, दूध, घी, तेल और खाद्य पदार्थों, पेट्रोल में मिलावट को लेकर वाहन अनुकूलता संबंधी चिंताओं व प्रदूषण के नाम पर बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध, पुराने वाहनों को कबाड़ घोषित करने की नीति के खिलाफ भी आवाज उठाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि रावण दहन का वास्तविक उद्देश्य समाज से बुराइयों का अंत करना है। हमारा संकल्प है कि देश से भ्रष्टाचार, मिलावटखोरी, अन्याय और शोषण समाप्त हो, इसलिए उन्होंने रावण के अतिरिक्त इस पुतले का दहन किया है। यह भी पढ़ें- Delhi News: द्वारका में राष्ट्रपति ने सांकेतिक तीर चलाकर किया पुत...