Delhi News: रायपुर स्टेडियम में महिला क्रिकेट मैचों को एनजीटी की मंजूरी
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- Delhi News: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तीन अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच कराने की अनुमति दे दी। ये मैच 16, 18 और 20 अक्तूबर को प्रस्तावित हैं। हालांकि, एनजीटी ने स्टेडियम में क्रिकेट मैदान के रखरखाव के लिए भूजल के इस्तेमाल को लेकर पर्यावरण संबंधी कई शर्तें लगाई हैं। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य डॉ. अफरोज अहमद की पीठ ने अपने पहले के आदेश में बदलाव करते हुए मैच कराने की अनुमति दी। स्टेडियम को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (सीईसीबी) के पास 20 लाख रुपये जमा कराने होंगे। इस राशि से इलाके में भूजल रिचार्ज की योजना तैयार की जाएगी। सीईसीबी को अगली सुनवाई से पहले इस योजना को अधिकरण के सामने पेश करने का निर्देश दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.