नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में आयोजित होने वाली रामलीला के दौरान वाहन चालकों को जाम का सामना न करना पड़े, इसके लिए यातायात पुलिस के साथ आयोजक भी अपने स्तर पर उचित बंदोबस्त करेंगे। गुरुवार को दिल्ली की 73 रामलीला के संचालकों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक की। इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त विजयंता आर्य ने आयोजन स्थल के समीप उचित पार्किंग, आगमन एवं निकास के अलग गेट एवं बाहर जाम रोकने के लिए मार्शल तैनात करने के निर्देश दिए। ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी के. रमेश ने बताया कि रामलीला के दौरान कई बार उसके आसपास जाम की शिकायतें मिलती हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आयोजक लेंगे पूजा पंडाल और डांडिया में प्रवेश का निर्णय इसका समाधान करने के लिए अतिरिक्त आयुक्त विजयंता आर्य की अध्यक्षता में गुरुवार को रामलीला आयोजकों...