Delhi News: राजौरी गार्डन गुरुद्वारे में मध्यस्थता केंद्र शुरू, मुफ्त मिलेगी कानूनी सलाह
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Delhi News: नई दिल्ली। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, राजौरी गार्डन में संगत की सुविधा के लिए मध्यस्थता केंद्र (मेडिएशन सेल) शुरू किया गया है। यहां जरूरतमंद लोगों को वकीलों की ओर से बिना किसी शुल्क के कानूनी सलाह दी जाएगी। साथ ही पारिवारिक विवादों को आपसी सहमति और बातचीत के जरिए सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष हरमनजीत सिंह ने बताया कि परिवारों में बढ़ते छोटे-छोटे विवादों को देखते हुए संगत की मांग पर यह पहल की गई है। इसके लिए अनुभवी वकीलों का एक पैनल बनाया गया है, जो जरूरत पड़ने पर कानूनी परामर्श देने और विवादों के समाधान में सहयोग करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.