Delhi News: राजस्थान: पिता ने बेटे और बहू को गाड़ी से कुचला, मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- Delhi News: राजस्थान के चुरू जिले में सरपंच का चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर पारिवारिक झगड़े ने विकराल रूप ले लिया। इसके बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने वाहन से बेटे और बहू को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात चांगोई गांव में हुई। इसमें 40 वर्षीय रवींद्र और उनकी 35 वर्षीय पत्नी महिंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी रामचंद्र जाट को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। तारानगर के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) रोहित सांखला ने बताया कि आरोपी आगामी सरपंच चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उनके बेटे और बहू ने इस फैसले का विरोध किया था। अधिकारी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पिछले कई दिनों से परिवार में बार-बार बहस हो रही थी। अधिकारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.