नई दिल्ली, जुलाई 29 -- Delhi News: -दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को हुई बारिश में चिह्नित किए जलभराव वाले स्थान -वर्ष 2025 में 169 और वर्ष 2024 में 194 स्थानों पर जलभराव की समस्या देखी गई थी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में मानसून के दौरान 28 स्थानों पर सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को हुई बरसात के दौरान इन स्थानों को चिह्नित किया। साथ ही दावा किया है कि पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार जलभराव की समस्या काफी कम हुई है। वर्ष 2025 में 169 और वर्ष 2024 में 194 स्थानों पर जलभराव की समस्या देखी गई थी।

जलभराव की समस्या का समाधान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जलभराव की समस्या कम हुई है। यह नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग समेत अन्य विभागों के बीच ब...