नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Delhi News: - दिल्ली में एक लाख से ज्यादा लोगों ने रूफटॉप सोलर के लिए कराया पंजीकरण - 3 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम मुफ्त लगाने और बड़े सिस्टम पर 1.56 लाख रुपये तक सब्सिडी मिलेगी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।

दिल्ली में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा दिल्ली सरकार राजधानी में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए हर छत को सोलर ऊर्जा का स्रोत बनाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट व एक्सपो में कहा कि दिल्ली में अब तक एक लाख से अधिक लोग रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

सोलर सिस्टम पर सब्सिडी और योजना मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत दिल्ली सरकार लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहि...