Delhi News: राजधानी में स्रोत पर कचरा पृथक्करण व्यवस्था लागू होगी
नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गांधी जयंती पर दिल्ली नगर निगम ने ठोस कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए पहली बार विशेष सदन बैठक बुलाई गई। उप-महापौर डॉ. मोनिका पंत की अध्यक्षता में इस बैठक में ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2026 और चार प्रकार के कचरे का स्रोत पर पृथक्करण लागू कराने पर जोर दिया गया। इसके लिए पार्षदों से सहयोग मांगा गया।
बैठक का प्रजेंटेशन बैठक में मुख्य अभियंता अजय अग्रवाल ने नियमों के विभिन्न प्रावधानों पर प्रेजेंटेशन दी। उन्होंने बताया कि घरों, बाजारों और संस्थानों से निकलने वाले कचरे को चार श्रेणियों में अलग-अलग रखना अनिवार्य किया जाएगा। इसमें गीला, सूखा, सेनेटरी और ई-कचरा अलग रखना होगा। इससे कचरे के संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण और रिसाइक्लिंग की पूरी चेन मजबूत की जाएगी। उन्होंने अगले तीन महीने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.