नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- Delhi News: 70 वर्ग किलोमीटर में फैला है जय का एकछत्र राज रणथम्भौर पार्क में किसी बाघ का सबसे बड़ा इलाका

रणथम्भौर में जय का बड़ा इलाका जयपुर, एजेंसी। राजस्थान के रणथम्भौर बाघ अभयारण्य में बाघ 'जय' (टी-108) ने जोन छह से 10 तक करीब 70 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम कर रखा है। आमतौर पर अन्य बाघों के वर्चस्व वाला इलाका 15 से 25 वर्ग किलोमीटर तक होता है। हाल में चेहरे के पास चोट के निशान मिलने के बाद वन विभाग बाघ की गतिविधियों और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहा है। अधिकारियों के अनुसार, उसकी स्थिति में अब सुधार है और वह सामान्य रूप से विचरण कर रहा है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रणथम्भौर में बाघों के क्षेत्रीय वर्चस्व का समीकरण समय के साथ बदलता रहा है। एक समय जोन एक से पांच तक बाघिन मछली (टी-16) का दबदब...