नई दिल्ली, अगस्त 28 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में सड़क सुरक्षा को बढ़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रक्षाबंधन के मौके पर विशेष अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया। ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ ही उल्लंघन करने वालों का चालान भी किया। कई चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने उल्लंघन करने वालों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। वहीं वाहन चालकों को महिला पुलिसकर्मी ने राखी बांधकर उनसे भविष्य में सड़क पर सुरक्षित चलने का वादा लिया। शाहदरा के चिंतामणि सर्कल, सीलमपुर लालबत्ती, मजनू का टीला चौक आदि पर यह विशेष अभियान चलाया गया। इन जगहों पर ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से बातचीत कर नियमों का पालन करने वालों की सराहना की। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बिना हेलमेट चालकों को बच्चों ने बांधी राखी, दिया ...