Delhi News: रंजिश में पड़ोसी युवक पर जानलेवा हमला, केस दर्ज
नई दिल्ली, अगस्त 11 -- Delhi News: नई दिल्ली। कल्याणपुरी इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। कथित तौर पर तीन आरोपियों ने युवक को रास्ते में रोककर लात-घूंसों से पीटा और उसके सिर पर भारी वस्तु से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवक को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित युवक 35 वर्षीय आकाश के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कल्याणपुरी थाने में हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापेमरी कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित आकाश अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी में रहता है। वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। आकाश का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली शिवानी, उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.