नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नोएडा-अक्षरधाम यूपी लिंक रोड पर डीएनडी इंटरसेक्शन पर जाम की समस्या से अगले माह तक निजात मिलने की उम्मीद है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस इंटरसेक्शन को दीवाली के बाद बंद करने की योजना। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से ट्रायल शुरू कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक इस इंटरसेक्शन को बंद करने के बाद यू-टर्न से ही ट्रैफिक का संचालन किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में मयूर विहार स्थित स्टार सिटी मॉल के पास बनाए गए यू-टर्न पर वाहनों के मूवमेंट का ट्रायल किया जा रहा है। यहां से गुजरने वाले वाहनों की स्पीड, ट्रैफिक वॉल्यूम और पीक आवर्स में दबाव का आकलन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Delhi News: यूपी लिंक रोड पर बने यू-टर्न का ट्रायल शुरू, दिवाली बाद बंद होगा डीएनडी इंटरसेक्शन...