नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली नगर निगम के लिए यूनिपोल साइटें आय का बड़ा जरिया हैं। इस समय 40 फीसदी यूनिपोल साइटें खाली पड़ी हैं, जिनसे कोई राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा। ऐसे में राजस्व के नुकसान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थायी समिति सदस्य के ऐसे ही एक सवाल पर निगम के विज्ञापन विभाग ने जवाब दिया है कि सभी साइटों का एक साथ आवंटन संभव नहीं है, इसलिए राजस्व हानि का कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

यूनिपोल आवंटन की जानकारी स्थायी समिति सदस्य पार्षद हेमचंद गोयल ने 24 सितंबर को यूनिपोल आवंटन और उससे होने वाली आय के बारे में अल्प प्रश्न के माध्यम से नगर निगम के विज्ञापन विभाग से जानकारी मांगी थी। यह भी पूछा था कि कितनी साइटों का आवंटन नहीं हुआ है और उससे कितने राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके जवाब में विभाग ...