Delhi News: यूएई में 4,000 करोड़ की गैस लाइन परियोजना मिली
नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Delhi News: नई दिल्ली। कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की गैस पाइपलाइन परियोजना मिली है। कंपनी ने बताया कि उसे गैस पाइपलाइन परियोजना के इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण के लिए आशय पत्र मिला है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ मनीष मोहनोत ने कहा, यह उपलब्धि हमारी तकनीकी विशेषज्ञता, परिचालन उत्कृष्टता और वैश्विक स्तर पर कारोबार बढ़ाने की क्षमता का मजबूत प्रमाण है। केपीआईएल तेल एवं गैस, बिजली और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में प्रमुख ईपीसी कंपनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.