नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। शाहाबाद डेरी इलाके में शनिवार देर रात युवती से बात करने पर हुए विवाद में एक युवक की सरेराह चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय सचिन के तौर पर हुई है। पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की मां और मामा को भी हिरासत में लेकर उनकी भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सचिन परिवार के साथ शाहबाद डेरी की कृष्णा कॉलोनी में रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा दो छोटी बहनें और एक भाई है। परिवार मूलत: यूपी के आंबेडकर नगर का रहने वाला है, लेकिन बीते कई वर्षों से दिल्ली में रह रहा है। सचिन मालवाहक टेम्पो चलाता था। उसकी दोस्ती इलाके की एक युवती से थी। यह युवती पहले आरोपी अमन की गर्लफ्रेंड ...