Delhi News: युवती की एआई से आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल कीं
नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रसं। सराय रोहिल्ला निवासी युवती की फोटो में एआई से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। इस बाबत पीड़िता ने उत्तर जिला के साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी जिसके आधार पर मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है।22 वर्षीय पीड़िता इग्नू से एमए की पढ़ाई कर रही है। पीड़िता ने बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर अजीब अजीब के मैसेज आ रहे थे। फिर कुछ लोगों ने बताया कि किसी ने पीड़िता की फोटो-वीडियो एआई से बना कर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी है। उसने अपनी अश्लील फोटो-वीडियो जब खुद देखे तो इसकी लिखित शिकायत 22 जुलाई को साइबर पुलिस स्टेशन में की। जांच से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंस्टाग्राम से पोस्ट साझा करने वाले की जानकारी मांगी गई है। आईपी एड्रेस आने के बाद आरोपी को दबोच लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.