नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Delhi News: दिल्ली में यमुना पर चलने वाली क्रूज सेवा का उद्घाटन मंगलावर सुबह केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनेवाल द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित दिल्ली सरकार के कई कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। सुबह उद्घाटन होने के बाद शाम से इस सेवा को आम नागरियों के लिए शुरु कर दिया जाएगा।

यमुना क्रूज सेवा का उद्घाटन और संचालन जानकारी के अनुसार अक्तूबर माह के आखिरी सप्ताह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना नदी पर विकसित की जा रही क्रूज सेवा का ट्रायल लिया था। इसके बाद से एक सप्ताह का ट्रायल यमुना में शुरु किया गया था जो पूरा हो गया है। ट्रायल के दौरान यमुना में क्रूज का परिचालन सामान्य रहा जिसके चलते अब आम लोगों के लिए इस सेवा को शुरु किय...