Delhi News: मौसम:राजधानी में उमस ने किया बेहाल, शाम को कई इलाकों में हल्की बारिश
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- Delhi News: राजधानी में गुरुवार को दिनभर उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। दोपहर तक मौसम में खास बदलाव नहीं आया, लेकिन शाम होते-होते कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है। गुरुवार को राजधानी के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलता रहा। कहीं बादल छाए रहे तो कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में कुछ गिरावट महसूस हुई, लेकिन वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस बनी रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश के बाद नमी बढ़ने से कई बार तापमान कम होने के बावजूद गर्मी अधिक महसूस होती है।
मौसम विभाग की पूर्वानुमान मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह शाम और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.