नई दिल्ली, जुलाई 30 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में गुरुवार को बारिश की गतिविधियां सीमित रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल किया।

मौसम का तापमान मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग, जिसे दिल्ली का आधिकारिक मौसम केंद्र माना जाता है, वहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है।

आगे का मौसम मौसम विभाग का कहना है कि अगले 7 दिनों तक मौसम में कुछ खास बदलाव नहीं होगा। गुरुवार को सफदरजंग में सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच केवल 3.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सीमित बारिश और तापमान बढ़ने से दिन में उमस भी महसूस की गई।

अन्य मौसम केंद्रों की स्थि...