नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- Delhi News: नई दिल्ली। दीपावली के मौके पर मिठाई बेचने के लिए तैयार किए गए मिलावटी और अस्वच्छ खोये की बड़ी खेप को खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब्त कर नष्ट किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को मोरी गेट स्थित खोया मंडी में सुबह छापेमारी की। इस दौरान लगभग 7,000 किलो अस्वच्छ और दुर्गंधयुक्त खोया जब्त कर उसे नष्ट किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं मौके पर पहुंचकर पूरी कार्रवाई का निरीक्षण किया। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग मोरी गेट स्थित खोया मंडी में लगातार छापेमारी कर रही है, क्योंकि बड़ी मात्रा में खोया यहां से दुकानदारों को बेचा जाता है। इस त्योहारी सीजन में चौथी बार मोरी गेट स्थित खोया मंडी में विभाग ने छापेमारी की। टीम ने मोरी गेट की खोया मंडी से 44 निगरानी नमूने एकत्र किए। इनकी मौके पर ही 'फू...