नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्र.सं.। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो में 9 अगस्त से सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी जाएगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अनुसार, सभी स्टेशनों पर यात्रियों की तीन-स्तरीय सुरक्षा जांच होगी। सामान्य दिनों की तुलना में अब सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मी मेटल डिटेक्टर गेट से पहले और बाद में गहन जांच करेंगे। अतिरिक्त सुरक्षा जांच के कारण विशेषकर व्यस्त समय में लंबी कतारें लग सकती हैं और जांच में पांच से सात मिनट का अधिक समय लग सकता है। डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर के लिए घर से थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यह भी पढ़ें- भारत के दुश्मनों की मुंबई पर नजर! 15 अगस्त तक अटैक की धमकी; मेट्रो पर नजर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...