Delhi News: मुनाफे का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर दबोचे
नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी जिला की साइबर पुलिस ने लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के लोनी स्थित इंद्रप्रस्थ के अंकित कुमार और टीला मोड़ निवासी हिमांशु कुमार के रूप में हुई। डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया, पीड़ित निखिल डेढ़ा की शिकायत पर पांच अक्तूबर को शिकायत दर्ज की गई थी। पीड़ित का आरोप था कि 'प्रॉस्पर क्लब' और 'वीवीआईपी ग्रुप' नामक व्हाट्सऐप इन्वेस्टमेंट ग्रुप्स के जरिए भारी मुनाफे का झांसा देकर उनसे 15 लाख 83 हजार रुपये की ठगी की गई।जांच में पता चला कि रकम में से 9 लाख 60 हजार रुपये 'कृष्णा एंटरप्राइजेज' नाम के एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। जांच में इस फर्म के मालिक के रूप में हिमांशु की पहचान हुई। पुलिस ने हिमांशु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.