नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता हानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सपरिवार कन्या पूजन कर बेटियों के सम्मान, उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटियों का सम्मान, उनकी शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण ही समाज की सच्ची प्रगति का आधार है। हर बेटी को आगे बढ़ने, अपने सपनों को साकार करने और अपनी प्रतिभा के दम पर नई ऊंचाइयां हासिल करने का समान अवसर मिलना चाहिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि बेटियों के प्रति सम्मान, संवेदना और जिम्मेदारी का भाव अपनाने का अवसर भी है। दिल्ली सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: नवमी पर श्रवणनाथ मठ में कन्या पूजन, लिया आशीर्वाद सरकार की योजना...