नई दिल्ली, अगस्त 9 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता सावन की रिमझिम फुहारों के बीच रविवार को पीतमपुरा स्थित दिल्ली हाट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के साथ तीज का उस्तव मनाया। मेहंदी की सौंधी खुशबू, लोकगीतों की मधुर तान और पारंपरिक नृत्यों की रंगीन छटा के बीच आयोजित तीज उत्सव में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ तीज की खुशियां साझा कीं और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाली तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, प्रेम, प्रकृति और नारी शक्ति का उत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी जुड़ाव को भी मजबूत करते हैं। यह भी पढ़ें- Agra News: हरियाली तीज उत्सव में झलकी परंपरा और उल्लास की छटा पी...