नई दिल्ली, जुलाई 23 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता पश्चिमी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में गुरुवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन एवं सेकेंडरी ट्रांसपोर्टेशन' परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने अत्याधुनिक तकनीक से लैस कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही, निगमायुक्त संजीव खिरवार मौजूद थे।

परियोजना का उद्देश्य इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल कचरा उठाना नहीं, बल्कि एक आधुनिक, तकनीक आधारित, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली विकसित करना है। यह नई व्यवस्था घर-घर से कचरा संग्रहण को अधिक प्रभावी, समयबद्ध और जवाबदेह बनाएगी तथा स्वच्छ, स्वस्थ और सु...