Delhi News: मुख्यमंत्री की बैठक से नदारद नहीं होंगे वरिष्ठ अधिकारी
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों से कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के नदारद होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने नाराजगी जाहिर की है। दिल्ली सरकार के प्रशासनिक विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री की बैठक में अवश्य शामिल होंगे। इसके साथ ही केन्द्र सरकार एवं उपराज्यपाल द्वारा जारी किए गए निर्देशों की जानकारी भी मुख्यमंत्री कार्यालय को अवश्य देनी होगी। इस तरह का आदेश बीते अप्रैल माह में भी निकाला गया था। लेकिन इसका पालन नहीं होने के चलते एक बार फिर यह सर्कुलर जारी किया गया है। इस सर्कुलर में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की कुछ बैठकों में वरिष्ठ अधिकारी शामिल नहीं होते हैं। इसके अलावा केन्द्र सरकार एवं उपराज्यपाल की तरफ से आने वाली कई जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.