नई दिल्ली, जुलाई 6 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में मानसून के दौरान कई बार करंट लगने से लोगों की मौत के मामले सामने आते हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बिजली कंपनी बीएसईएस द्वारा लोगों को जागरुक किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि छोटी-छोटी सलाह का पालन कर लोग मानसून के दौरान करंट के हादसों से बचा जा सकता है।

बिजली कंपनी की तैयारियाँ बिजली कंपनी बीएसईएस के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में मॉनसून दस्तक दे चुका है। आने वाले दिनों में नमी, सीपेज व जलभराव जैसी समस्याएं देखने को मिलेंगी। बारिश का पानी जमा होने एवं तेज हवाओं की वजह से पेड़ की शाखाएं टूटने के चलते कई बार इस मौसम में करंट का खतरा भी बढ़ जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए बारिश के दिनों में 53 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बेहतर व सुरक्षित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कर...