Delhi News: महिला ने सोकर जीते लाखों रुपये
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Delhi News: मुंबई। मुंबई की जिनिया चटर्जी ने सोने की अनोखी प्रतियोगिता जीतकर 9.6 लाख रुपये और एक हॉलिडे हासिल किया है। दो महीने लंबे 'स्लीप इंटर्नशिप' सीजन 5 में देशभर से आए दो लाख से अधिक आवेदकों में से 10 प्रतियोगी चुने गए थे। इस प्रतियोगिता में केवल 60 दिनों तक सोने का स्कोर ही नहीं मापा गया, बल्कि हफ्ते के अनोखे टास्क जैसे स्लीप सिनेमा और अंडरकवर स्लीप मिशन भी दिए गए। फाइनल राउंड बिग बेड में चार प्रतियोगियों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें मेमोरी और स्लीप ऑक्शन चैलेंज शामिल थे। आखिर में सबसे बेहतर नींद के स्कोर के आधार पर जिनिया चटर्जी को चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.