नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- Delhi News: अभिनेता एजाज खान शुक्रवार को अपने वकील के साथ महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए। एक यूट्यूबर ने उन पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि खान ने अपने वकील अली काशिफ खान देशमुख के साथ मिलकर महाराष्ट्र साइबर सेल के प्रमुख और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) यशस्वी यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपना पक्ष रखा और अपना बयान दर्ज कराया।शिकायत के अनुसार, यह घटना सितंबर में जोगेश्वरी उपनगर के एक मॉल में एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुई थी। यूट्यूबर हर्षवर्धन बेनीवाल का आरोप है कि किसी बात को लेकर हुई बहस के बाद खान और उनके साथ मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला किया। यह भी पढ़ें- Imran Khan नहीं थे प्रोटेस्ट का हिस्सा, वकीलों का दा...