नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- Delhi News: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) और महाराष्ट्र के कोंकण तटीय इलाके के लिए 12 अक्तूबर तक लू की चेतावनी जारी की। आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि दक्षिण कोंकण के जिलों में कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। साथ ही उत्तर कोंकण के जिलों में कुछ जगहों पर गर्मी और उमस भरे हालात रहने की संभावना है। विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों के दौरान महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस और उसके बाद 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।केंद्र ने बताया कि आज महाराष्ट्र के अंदरूनी इलाकों में अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। एमएमआर एक बड़ा शहरी इलाका है, जो मुंबई और उससे सटे ठाणे, पालघर और रा...