Delhi News: महाराष्ट्र: बीड में सांप के काटने से बच्ची की मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Delhi News: महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव की 12 वर्षीय स्कूली छात्रा की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गांव तक कोई पक्की सड़क न होने के कारण वे उसे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा सके। यह घटना मंगलवार शाम कैज तहसील के गौरवाड़ी गांव में हुई। मृतक बच्ची के चाचा महादेव घाडगे ने बताया कि स्थानीय जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात की छात्रा सुप्रिया बब्रू घाडगे अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। उन्होंने बताया कि गौरवाड़ी तक पहुंचने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं है, बल्कि केवल एक कच्चा रास्ता है जिस पर मुश्किल से दोपहिया वाहन ही चल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क न होने के कारण ग्रामीण '108' आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा को भी नहीं बुला सके।
अस्पताल पहुंचने में हुई देरी पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.